फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो वाहन चोर काबू, एक कार, पांच मोटरसाइकिल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मोटरों की चेसिस और दो मोटरसाइकिलों के इंजन बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुराली। पुलिस ने दो वाहन चोरों को काबू करके उनके पास से एक कार, पांच मोटरसाइकिल, तीन मोटरों की चेसिस के अतिरिक्त दो मोटर साइकिलों के इंजन बरामद किए हैं। इस मामले में एक कबाड़ी को भी पकड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने गांव चरहेड़ी के परमिंद्र सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए पुलिस ने वाहन चोरों को काबू किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन चोरी करने वालों की पहचान जसप्रीत सिंह और बलराम सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने इनसे एक कार, पांच मोटरसाइकिल, तीन मोटरों की चेसिस और दो मोटरसाइकिलों के इंजन बरामद किए है। चोर आसपास के इलाकों से वाहन चोरी करते थे और ये सामान खमाणों के एक कबाड़ी दलीप गुप्ता को बेचते थे, जिसको को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें