फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चोरी करते दो चोर रंगहाथों गिरफ्तार, अदालत ने रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सेक्टर-127 शिवालिक सिटी में ताला तोड़कर एक घर में घुसे चोर को आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके खरड़ अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है। उसकी पहचान मनोज पाल कबीर नगर गाजियाबाद उत्तर-प्रदेश निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोठी नंबर-495 के मालिक रमेश गुप्ता अपनी पत्नी पुष्पा गुप्ता के साथ कुंभ गए हैं। उनके पड़ोसी मनप्रीत सिंह ने घर में लाइट जलती देखकर घर के मालिक रमेश गुप्ता को फोन करके पूछा तो उन्होंने बताया कि वह तो अभी नही लौटे हैं। पड़ोसी मनप्रीत सिंह ने तुरंत अपने आसपास रह रहे लोगों को फोन कर बुलाया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। अपने आप को घिरा पाकर घर में घुसा चोर छत पर चढ़कर साथ जुड़ी कोठियों के रास्ते भागने लगा। थोड़ा आगे जाकर उसने एक कोठी की पिछली दीवार से घर के पीछे की तरफ छलांग लगा दी। इसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया। चोर का पीछा कर रहे लोगों और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाकर उसको दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी मनोजपाल ने बताया कि वह चोरी के इरादे से देर रात उस घर में घुसा था। चोर ने भागते समय घर में रखी नकदी आदि भी समेट ली थी। पुलिस ने मौके पर बरामद कर ली।
एक अन्य मामले में गाजियाबाद निवासी वरुण गुप्ता चोरी करते रंगे हाथों घर के मालिकों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके दो अन्य साथी लाडी निवासी संतेमाजरा और जगी निवासी हरलालपुर मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता श्यामदीन ने बताया कि वह चार साल से गांव जंडपुर में जमीन ठेके पर लेकर खेतीबाड़ी कर रहा है। वहीं अपने परिवार के साथ रह रहा है। उनके घर में 2 फरवरी तथा 6 फरवरी को लगातार दो बार चोरी हुई। इसमें चोर घर में रखी नकदी और मोबाइल चोरी करके ले गए। लगातार चोरी होने के बाद परिवार के लोग रात को पहरा देने लगे। 14-15 फरवरी की रात को श्यामदीन पहरा देते समय सो गया। कुछ देर बाद जब वह उठा तो देखा कि उसका मोबाइल फोन गायब था। उसने बाहर निकल कर देखा तो तीन युवक उसके घर में रखे संदूक को खोलने का प्रयास कर रहे थे। उसे देखकर तीन चोर भागने लगे लेकिन खेत गीला होने के कारण एक चोर फिसल गया। उसको श्यामदीन ने दबोच लिया। पकड़े चोर को श्यामदीन ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी वरुण गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे खरड़ अदालत में पेश किया। जज ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें