फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आम आदमी क्लीनिक में दो दिन में दो चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 स्थित आम आदमी क्लीनिक में दो दिन के भीतर दो बार चोरी की वारदात हुई है। पहली घटना की शिकायत पुलिस को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद चोर दोबारा क्लीनिक में घुसे और फिर से सामान चोरी कर फरार हो गए। इन लगातार हुई घटनाओं ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्लीनिक के मेडिकल ऑफिसर सरबजीत सिंह राय ने बताया कि 26 जुलाई की रात चोर पिछले हिस्से से अंदर आए। उन्होंने मेडिकल ऑफिसर के कमरे की खिड़की से विंडो एसी तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद चोर एसी, नल, एलसीडी सहित अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

राय ने सोमवार को फेज-11 पुलिस थाने में शिकायत दी थी, लेकिन समय पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी का फायदा उठाकर मंगलवार रात चोर दोबारा क्लीनिक में पहुंचे। इस बार वे बचा हुआ सामान और हाल ही में लगाए गए नल भी चोरी कर ले गए। अकाली नेता गुरदीप सिंह ने कहा कि जब सरकारी डिस्पेंसरी ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। जांच अधिकारी रघुबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समाजसेवी कैप्टन करनैल सिंह और तरसेम बंगा ने क्लीनिक में दोबारा टोटियां और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने और मोहाली में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें