फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी-आभूषण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस ने न्यू चंडीगढ़ मनोहर इंफ्रा में हुई चोरी का मामला सुलझा लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं। 11 अक्तूबर 2026 को न्यू चंडीगढ़ मनोहर इंफ्रा स्थित जग्रूप कौर के मकान नंबर 463 से डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी हुए थे। आरोपियों से डेढ़ लाख रुपये नकद, करीब 13 तोले सोने और ढाई तोले चांदी के आभूषण बरामद हुए। एसएसपी वरुण शर्मा के निर्देश पर एसपी ग्रामीण जसपिंदर सिंह और डीएसपी हरकीरत सिंह की निगरानी में जांच हुई। पुलिस ने 19 अक्तूबर को सीमा उर्फ झुम्पा दास और अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अमनदीप तारिका ने एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें