खरड़। सिटी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के कई वाहन बरामद किए। आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया जहां जज ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी खरड़ करन सिंह संधू ने बताया कि 22 दिसंबर को खरड़ सिटी पुलिस के एसआई वीर चंद पुलिस पार्टी समेत कैप्टन चौक खानपुर में मौजूद थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि इशान खन्ना उर्फ इशू वासी नजदीक पत्थरां वाला खूह मेन बाजार खरड़ और साहिबप्रीत सिंह उर्फ साबी वासी किला कांप्लेक्स खरड़ चोरी करने के आदी हैं। जो चोरी की गाड़ी पर वारदात को अंजाम देने की फिराक से गांव भागोमाजरा में कांशी राम कालेज के पास घूम रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चोरी की गाड़ी समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी साहिबप्रीत सिंह उर्फ साबी से भगतघाट ग्राउंड खरड़ से पिकअप गाड़ी बिना नंबर और आरोपी इशान खन्ना उर्फ इशू से चपड़चिड़ी में राधे कृष्णा गोशाला के पास झाड़ियों से एक सफेद रंग की पिकअप बिना नंबर और दो बाइक बिना नंबर बरामद हुए।