फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार आई बुजुर्ग महिला का पर्स छीन ले गए दो झपटमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के फेज-4 के बाजार में सामान खरीदने आई सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो झपटमार पर्स छीन कर फरार हो गए। पर्स में करीब 2500 रुपये, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी ओर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। पुलिस ने कहा कि झपटमारों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में महिला जसविंदर कौर ने बताया कि वह सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त है और फेज-3बी1 में रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह फेज-4 के बाजार में फल खरीदने की गई थी। उन्होंने अपने गले में पर्स डाला हुआ था। इसी दौरान मास्क पहने हुए बाइकसवार दो युवक अचानक उनके नजदीक आए और उनके गले से चेन झपटकर फरार हो गए। यह वारदात इतनी जल्दी में हुई कि पहले वह कुछ समझ नहीं पाई और न ही बाइक का नंबर नोट कर पाईं। फेज-1 थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें