फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बरवाला रोड पर दो झपटमारों ने दिनदहाड़े छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला रोड पर दो झपटमारों ने दिनदहाड़े छीना मोबाइल
विज्ञापन


डेराबस्सी। बरवाला रोड पर शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे दो मोटरसाइकिल सवार युवक एक ट्रक चालक का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। यह वारदात कैमरे में कैद हो गई हैं। झपटमारों ने गांव सैदपुरा के बस स्टैंड के पास वारदात को अंजाम दिया जहां पर काफी भीड़ रहती है। झपटमार इतने बेखौफ थे कि उन्होंने चेहरे भी नहीं ढके थे। इसकी शिकायत वाहन चालक ने डेराबस्सी पुलिस से की है। वाहन चालक नरेश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली से ट्रक में माल लादकर सैदपुरा के पास फैक्ट्री में छोड़ने आया था। वह सड़क के किनारे खड़े होकर अपने मोबाइल पर बात कर रहा था, इसी बीच मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गए। लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वे भागने में सफल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें