फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढाई किलो अफीम समेत दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सीआईए स्टाफ मोहाली कैंप, खरड़ की टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार इनके पास से दो किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की है। इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी ने टोल प्लाजा के नजदीक गांव भागोमाजरा के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी दो संदिग्ध युवक अपने हाथ में पिट्ठू बैग लिए पैदल आ रहे थे। यह दोनों सामने पुलिस का नाका देखकर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने शक के आधार पर इन्हें काबू करके इनकी तलाशी ली। इनके बैग से दो किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान 22 साल के सत्यवीर निवासी गांव मीरापुर, थाना फतेहगंज, जिला बरेली उत्तर प्रदेश और दूसरे आरोपी की पहचान 20 साल के तेजपाल निवासी गांव खुर्द थाना फरीदपुर, जिला बरेली उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें