फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ व कुराली में दो शैलरों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़, मोहाली। खाद्य एवं सप्लाई विभाग ने सोमवार को खरड़ व कुराली में दो शैलरों पर छापा मारा। इन शैलरों से विभाग की टीम ने दूसरे राज्यों से लाया गया सस्ता धान बरामद किया है। पंजाब की खरीद एजेंसियों की बोरियों में भरकर इस सस्ते धान की कालाबाजारी की जानी थी। अनाज की कालाबाजारी के आरोप में इन दोनों शैलरों की अलाटमेंट रद्द करने सहित कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एएफएसओ गुरप्रीत सिंह व पृथी सिंह की अगुवाई में टीम ने दो शैलरों से दूसरे राज्यों से लाया गया सस्ता धान बरामद किया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरड़ रइस मिल व विष्णु शैलेज कॉरपोरेशन कुराली में दूसरे राज्यों से दो रुपये किलो का सस्ता धान लाकर बोरियों की बीच भरा गया था। इन शैलरों से इस सस्ते धान की कालाबाजारी की जानी थी। अधिकारियों ने इन दोनों शैलरों में पाई गई अनियमितता के बारे में रिपोर्ट तैयार कर डायरेक्टर खाद्य एवं सप्लाई विभाग को भेज दी है। इसी के साथ ही इन दोनों शैलरों की अलाटमेंट रद्द किए जाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें