मोहाली में धुंध के कारण गुरुवार सुबह खरड़ कुराली हाईवे पर दो स्कूल बसों की टक्कर हो गई। एक बस दिल्ली पब्लिक स्कूल की और दूसरी सेंट एजरा स्कूल खरड़ की है। हादसा जमुना अपार्टमेंट के सामने सर्विस रोड पर हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक बस कुराली की तरफ से आ रही थी दूसरी गलत दिशा से कुराली जा रही थी। हादसे में दिल्ली पब्लिक स्कूल के बस का ड्राइवर गंभीर घायल हुआ है। इसके अलावा कुछ बच्चों को भी चोट आई है, जिन्हें पास ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सेंट एजरा स्कूल बस के ड्राइवर तरुणजीत सिंह को खरड़ सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। उनके माथे पर टांके लगे हैं व हाथ में चोट आई है। जिस समय हादसा हुआ उस समय धुंध भी ज्यादा थी।