मोहाली। जिले में कोरोना महामारी कमजोर पड़ गई है। इतना ही नहीं कोरोना महामारी के चलते लोगों की जान जाने का सिलसिला भी थम गया है। मंगलवार को जिले में दो लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 6 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से करते रहें, तभी हम इस महामारी पर पूरी तरह से काबू पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को संक्रमित होने वाले लोगों में एक केस ढकोली से और दूसरा घडुआं से संबंधित है। याद रहे जिले में अब तक कोरोना के कुल 68461 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67370 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी सक्रिय केस 34 हैं और अब तक 1057 लोगों की मौत हो चुकी है।