मोहाली। जिले में मंगलवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि तीन लोग तंदुरुस्त हुए हैं। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें। जिससे कोरोना महामारी को मात दी जा सके। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को संक्रमित हुए लोगों में एक डेराबस्सी का और दूसरा ढकोली का रहने वाला है। जबकि सब डिवीजन मोहाली और खरड़ क्षेत्र से कोई केस नहीं आया। जिले में अब तक कोरोना के कुल 69035 केस सामने आ चुुुके हैं और इनमें से 67900 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1073 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी 62 केस सक्रिय हैं। ब्यूरो