मोहाली। जिले में शनिवार को कोरोना महामारी से दो लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 6 मरीज ठीक हुए हैं और किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं, डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि जो दो संक्रमित मिले हैं उनमें एक केस मोहाली का है और दूसरा खरड़ का है। साथ ही जिलेे में अब तक 68663 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 67558 लोग ठीक हो चुुके हैं। अभी 45 केस सक्रिय है, जबकि 1060 लोगों की मौत हो चुकी है।