फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो अलग-अलग सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी और सोहाना थाने के अंतर्गत हुए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहला हादसा इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ। हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार मोहाली नंबर ट्रैक्टर चालक की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक 50 मीटर तक घसीटता चला गया और बुरी तरह से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान सर्बजीत सिंह निवासी मोहाली के रुप में हुई है। मृतक मोहाली में प्राइवेट नौकरी करता था। इस मामले में ट्रैक्टर चालक का नंबर नोट कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरु कर दी है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
दूसरा हादसा सोहाना थाने के अंतर्गत हुआ है। इस घटना में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो चालक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर के बाद ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक ऑटो चालक की पहचान सोनू निवासी कजहेड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सोनू ऑटो में अकेला था और वह सवारियां छोड़कर आ रहा था। इस मामले में सोहाना थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात कार चालक की पहचान की जा सके। इस मामले में भी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें