फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से जिले में दो लोगों की मौत, 11 नए संक्रमित आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग संक्रमित पाए गए। सुखद स्थिति यह रही कि संक्रमित आने वालों से 6 गुना ज्यादा 69 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें, तभी महामारी को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भले ही महामारी की लहर अब कमजोर पड़ रही है, लेकिन खतरा अभी तक बरकरार है। ऐसे में मास्क पहनना न भूलें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें, साथ ही भीड़ वाली जगह जाने से बचेें। कुछ अंतराल पर साबुन से हाथ जरूर धोने चाहिए। सोमवार को जो नए संक्रमित आए हैं उनमें मोहाली शहर से 3, ढकोली से 3 और खरड़ से 3 केस सहित बूथगढ़ और बनूड़ से एक-एक संक्रमण का केस सामने आया है। सोमवार को डेराबस्सी, लालड़ू, घडुआं और कुराली में सुखद स्थिति रही। इन जगहों पर संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया।
वहीं, जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 68048 हो गई है। इनमें से 66599 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या भी घट कर 410 रह गई है। हालांकि अभी तक जिले में 1039 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को हिदायत दी गई है कि जब भी उन्हें किसी भी तरह की सेहत से जुड़ी दिक्कत होती है तो वह मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करें। इस नंबर से हर तरह की जानकारी आसानी से लोगों को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें