मोहाली। जिले में सोमवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही 22 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को ढकोली से तीन, डेराबस्सी से चार और मोहाली शहरी क्षेत्र से 12 लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 19798 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 19034 लोग तंदुरुस्त हुए हैं और 385 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 379 लोगों की मौत हुई है।