फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हथियारों की तस्करी में दो निहंग सिंह तीन पिस्टल समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हथियारों की तस्करी के मामले में सीआईए पुलिस ने सूचना पर दो निहंग सिंहों को भागोमाजरा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग है, और इसकी उम्र करीब 17 साल है। पुलिस ने दोनों से .315 बोर के तीन पिस्टल बरामद की हैं। दोनों के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एक नाबालिग आरोपी के अलावा दूसरे की पहचान 22 वर्षीय अकाशदीप सिंह निवासी गांव तलवंडी जल्ले खान थाना जीरा जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। नाबालिग को बाल सुधार गृह होशियारपुर में भेजा गया है, जबकि अकाशदीप को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


मेरठ से खरीदकर लाए थे हथियार

एसपी ज्योति यादव ने बताया कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ से किसी व्यक्ति से 66 हजार रुपये में यह तीनों पिस्टल खरीदकर लाए थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने निजी काम के लिए यह हथियार लेकर आए थे। उन्होंने मेरठ में कुछ पेमेंट यूपीआई के माध्यम से भी की थी। एसपी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने उन्हें 66 हजार रुपये देकर यह हथियार मंगवाए थे और जिसको आरोपियों ने यूपीआई से पेमेंट की थी उन दोनों लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी अमृतसर के पास एक डेरे में घोड़ों की देखरेख का काम करता है। आरोपी अकाशदीप 10वीं पास है और अवविवाहित है। सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह को इनकी सूचना मिली थी, इसके बाद ट्रैप लगाकर आरोपियों को भागोमाजरा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें