मोहाली। जिला सेहत विभाग की ओर से लगातार की जा रही सैंपलिंग के दौरान सोमवार को दो नए मरीज कोरोना संक्रमित सामने आए। विभाग की ओर से कोविड-19 की गाइडलाइंस के तहत डाक्टरों की देखरेख में इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। दूसरी ओर, तीन मरीज संक्रमण को मात देकर ठीक हुए हैं। डीसी ईशा कालिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे जिले में सेहत विभाग की ओर से मुहिम चलाकर लोगों की जांच की जा रही है। जिसमें सोमवार को दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। विभाग ने इन दोनों को क्वारंटीन प्रोसेस में भेजने के आदेश पारित कर दिए हैं। वहीं, अभी तक पूरे जिले से कुल 68,719 मरीज कोरोना की चपेट में आकर संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 67,628 मरीज संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं और 27 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संवाद