फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छतबीड़ चिड़ियाघर में दुर्लभ प्रजाति के दो माउस डियर की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में दो दुर्लभ मगरमच्छों की मौत के बाद अब दुर्लभ प्रजाति के दो माउस डियर की मौत का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, मगरमच्छों की तरह इनकी भी मौत ठंड लगने से ही हुई है हालांकि इस संबंध में चिड़ियाघर प्रशासन साफ-साफ कुछ भी नहीं बता रहा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क से दुर्लभ प्रजाति के चार माउस डियर लाए गए थे। इनमें से दो की मौत हो गई है। इस संबंध में जब चिड़ियाघर की डायरेक्टर के कल्पना से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर में जब भी जानवरों की मौत होती है तो उसकी जानकारी केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और जंगलात विभाग को भेज दी जाती है। जब उनसे दो माउस डियर की मौत के कारणों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पता करके बताने की बात कही लेकिन बाद में फोन नहीं उठाया। अन्य अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो वह भी पल्ला झाड़ते नजर आए। चिड़ियाघर के पीआरओ हरपाल सिंह ने भी कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें