फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाइक सवार दो लोगों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ स्नैचिंग का मामला दर्ज किया गया है। घटना 20 नवंबर 2025 की है। शिकायतकर्ता रेशी निवासी 115-ए शिवा एनक्लेव जीरकपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी के साथ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर लौट रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान दो अज्ञात युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए और उनके गले से करीब ढाई तोला वजन की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि घटना अचानक हुई और बाइक सवार तेजी से निकल गए। इस कारण वह उनका नंबर नहीं देख सकीं। महिला ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दी। राजेश चौहान मामले की जांच कर रहे हैं। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें