फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर चुराने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ सिटी पुलिस ने सिलिंडर चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर भगवंत सिंह ने बताया कि परमवीर सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह निवासी मकान नंबर 8202, डी-2 इको फ्लोर झुगियां रोड खरड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने बताया कि वह गुरुद्वारा अकाली दफ्तर रोड पर ढाबा चलाता है। उसके ढाबे से सिलिंडर चोरी हो गए थे। ढाबे के स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की घटना कैद हो गई थी। इस मामले की जांच हवलदार सुरजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ करते हुए आकाश बाबा निवासी खरड़ तथा मनीष कुमार निवासी खरड़ को काबू करके इनके पास से चोरी का एक सिलिंडर बरामद करके तथा चोरी की एक्टिवा नंबर पीबी-23 एम-2366 बरामद की है। पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए
विज्ञापन

कैप्शन- गिरफ्तार किए आरोपी पुलिस के साथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें