फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छीनाझपटी और लूटपाट करने वाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

सार

मोहाली में पुलिस ने लूटपाट और छीनाझपटी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पांच मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरोपियों से पांच मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर में छीनाझपटी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पांच मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक बरामद की गई है। आरोपी 24 वर्षीय अजय निवासी फेज-2 गांव मदनपुरा (सेक्टर-55) मोहाली और 29 वर्षीय हेमंत निवासी बलौंगी हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना बलौंगी में केस दर्ज किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर बलौंगी में गंदे नाले के पास लगाए नाके से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल ने बताया कि 20 सितंबर को सीआईए स्टॉफ बलौंगी में मौजूद था। उसी दौरान सब इंस्पेक्टर परविंदर सिंह को सूचना मिली कि अजय निवासी मदनपुरा और हेमंत मोहाली शहर लूटपाट व छीना झपटी की वारदात को अंजाम देते हैं। वह आज भी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपियों ने मोहाली के अलग-अलग क्षेत्रों से 12 मोबाइल फोन छीने थे। इसमें से पांच बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने सात मोबाइल कैसिफाई कंपनी के स्टोर फेज-1 मोहाली और सेक्टर-35 चंडीगढ़ में बेच दिए हैं। इस संबंध में जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें