मोहाली। पुलिस ने लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनके साथ ठगी मारने के आरोप में एक इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कंपनी फेज-7 में प्रभ वीजा के नाम से चल रही हैं जिसे प्रभसिमरन सिंह नाम का शख्स चला रहा है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 व इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना मटौर के एसएचओ अमनदीप तीरखा ने बताया कि शुभम खटकड़ निवासी गांव बतौरा जिला अंबाला ने शिकाययत दी थी कि उसने विदेश जाने के लिए प्रभ वीजा से फाइल लगवाई थी। इमिग्रेशन कंपनी वालों ने उससे चैक के माध्यम से दो लाख रुपये लिए थे लेकिन बाद में न तो उसे विदेश भेजा और ना ही उसे पैसे वापस किए। एसएचओ ने बताया कि प्रभ वीजा इमिग्रेशन को जारी हुए लाइसेंस के बार में जब जांच की गई तो पता चला कि उक्त कंपनी को इस दफ्तर की ओर से कोई भी लाइसेंस जारी नहीं हुआ। कंपनी का मालिक बिना लाइसेंस के दफ्तर चला रहा था।