खरड़। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने एक प्लंबर से दो लाख 15 हजार रुपये ठग लिए। खरड़ के नजदीक गांव सकरूलांपुर के निवासी चरणजीत सिंह ने बलविंदर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है।
चरणजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। उसे शिवालिक सिटी में ट्यूबवेल पर नौकरी कर रहे ट्यूबवेल ऑपरेटर ने सरकारी नौकरी का लालच देते हुए उससे दो लाख 15 हजार रुपये ले लिए। लेकिन उसने न तो उसे सरकारी नौकरी दिलाई और न ही उसके रुपये वापस लौटाए। इसके उल्ट उसने चरणजीत सिंह को एक नकली नियुक्ति पत्र देकर और भी रुपये एंठने चाहे थे। चरणजीत सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।