फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से दो की मौत, 80 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में मंगलवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा मात्र तीन लोग ही कोरोना से ठीक हुए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

डीसी ने लोगों से कोविड को मात देने के लिए मास्क, सामाजिक दूरी, अंतराल के बाद हाथ धोने व खाने-पीने पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई है।
मंगलवार को जिन दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है उनके बारे में प्रशासन ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि सभी मरीज कोरोना के साथ अन्य कई अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। संक्रमित आने वालों में डेराबस्सी में एक, खरड़ व आसपास से छह, लालडू में एक व मोहाली से 72 केस सामने आए हैं। जिले में अब तक कोरोना से 269 लोगों की मौत हो चुकी है। 14634 लोग अभी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 12894 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अब जिले में 1471 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें