फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो अवैध निर्माणों को किया सील और दो का काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद अवैध निर्माणों को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए दो निर्माणों को सील कर दिया और दो का निर्माण रुकवा दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई नंबर-1
स्वामी एनक्लेव में एक दुकान को सील किया गया है और उसके बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। नोटिस में दुकान मालिक प्रेम कुमार का नाम पर लिखा हुआ है। उसमें लिखा है कि आपके द्वारा इस दुकान का अवैध रूप से निर्माण किया गया है जिस संबंधी पहले भी आपको नोटिस जारी किए थे। नोटिस जारी करने के बावजूद भी आपके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया और ना ही निर्माण कार्य बंद किया गया है। जिसके चलते अधिकारियों द्वारा आज की इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। यह कार्रवाई नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी के आदेशों पर की गई है।
कार्रवाई नंबर-2

दूसरी कार्रवाई में अधिकारियों ने संदीप सुहास नाम के व्यक्ति की ओर से बनाए गए मकान को सील किया है। उसके बाहर भी नोटिस चस्पा कर दिया गया है। नोटिस में लिखा है कि आपके द्वारा यह मकान सुखना चो के नोटिफाई एरिया में बनाया गया है। यह क्षेत्र 2011 में नोटिफाई किया गया था। जिसके तहत इस क्षेत्र में किसी भी तरह के निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन फिर भी संदीप सुहास द्वारा रविंद्र एनक्लेव फेज-2 में पड़ते सुखना चो के नोटिफाई क्षेत्र में निर्माण किया गया है। जिसे आज नगर परिषद अधिकारियों द्वारा सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

कार्रवाई नंबर-3

तीसरी कार्रवाई अधिकारियों ने रविंदरा एनक्लेव एक्सटेंशन-2 में की। यहां बन रहे दो मकान मालिकों की ओर से चौथी मंजिल का लेंटर डाला जा रहा था, जबकि नगर परिषद की ओर से ढाई मंजिल से अधिक का नक्शा पास नहीं किया जाता। नगर परिषद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और उनका सामान जब्त कर लिया। इसके अलावा एक अन्य बिल्डिंग का काम भी रुकवाया गया है।
सुखना चो के कैचमेंट क्षेत्र में चिह्नित किए अवैध निर्माण
बता दें कि आने वाले दिनों में सुखना चो के कैचमेंट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है। क्योंकि पिछले दिनों इस क्षेत्र में किए हुए निर्माणों के संबंध में डिप्टी कमिश्नर ने रिपोर्ट मांगी थी। जिसके चलते वहां पर कुछ अन्य अवैध इमारतों को भी चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें