फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनपुरा की ड्रीम होम्स सोसाइटी में पार्किंग विवाद को लेकर दो गुट भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। किशनपुरा की ड्रीम होम्स सोसाइटी में मोटरसाइकिल की पार्किंग को लेकर और एक पुराने विवाद को लेकर शनिवार को दो गुट आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक गुट ने दूसरे को बुरी तरह से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसे जीएमसीएच, सेक्टर-32 चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। शिकायतकर्ता महिला गीता निवासी ड्रीम होम्स (किशनपुरा) ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले एडवोकेट अनूप कुमार के साथ पार्किंग विवाद को लेकर उनका झगड़ा चला आ रहा है। शनिवार को वह अपने पति एसके सुमन के साथ घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान एडवोकेट अनूप वहां पहुंचा और बिना किसी बात के गाली गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अनूप ने कोई नुकीली चीज से उसके पति एसके सुमन पर हमला कर दिया। जिससे एसके सुमन के सिर से खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस पर यहां आसपास के वाले लोग जमा हो गए तो आरोपी अनूप मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

वहीं, गंभीर जख्मी एसके सुमन को जीएमसीएच-32 में शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर कुल 7 टांके आए हैं और मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर एडवोकेट अनूप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में गीता ने आरोप लगाया है कि एडवोकेट अनूप का इससे पहले भी सोसाइटी की पूर्व प्रधान रेशमा रानी के साथ विवाद हो चुका है, क्योंकि अनूप ने पूर्व प्रधान रेशमा पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर उसे जख्मी कर दिया था। यह मामला पुलिस थाने में विचाराधीन है। जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि गीता की शिकायत पर एडवोकेट अनूप कुमार को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह कहना है आरोपी अनूप कुमार
एडवोकेट अनूप कुमार ने ‘अमर उजाला’ से फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि शनिवार सुबह वह पंचकूला कोर्ट जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल उठाने आया था। लेकिन इसी दौरान एसके सुमन ने 3-4 लोगों के साथ मिलकर गाली गलौज करना शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो उसने हाथापाई शुरू कर दी है। दरअसल एसके सुमन के साथ उनके अच्छे संबंध हैं और आपसी सहमति के बाद ही उसने अपना मोटरसाइकिल यहां पार्क करना शुरू किया है। हालांकि जिस जगह अपना मोटरसाइकिल पार्क किया था, वो जगह सोसाइटी की है। न कि किसी को अलॉट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें