फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दिवाली की रात पटाखे जलाने पर दो गुट भिड़े, एक महिला समेत दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डेराबस्सी। गांव पंडवाला में दिवाली की रात पटाखे चलाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका सिविल अस्पताल डेराबस्सी में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गांव पंडवाला में गुरविंदर सिंह पुत्र जगदीप सिंह के किराएदार दिवाली की रात करीब सात बजे अपनी छत पर पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी सुखविंदर सिंह आया और उनके किराएदारों से गाली-गलौज करने लगा और कहने लगा कि पटाखों की आवाज से उनके मवेशी डर जाते हैं। जिसको लेकर गुरविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह में विवाद हो गया और एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट के दौरान गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें