डेराबस्सी। डेराबस्सी के निकट रानौली थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब पांच दोस्त खाटू श्याम के दर्शन कर इनोवा वाहन से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे घुस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई।
राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सचिन मग्गू उर्फ मिठू (35), निवासी पुरानी अनाज मंडी, और चंद्रभान उर्फ राजू (40), हाल निवासी अनाज मंडी, मूल निवासी मध्य प्रदेश, को मृत घोषित कर दिया।
सचिन इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और एक छोटी बेटी हैं। वहीं, चंद्रभान पुरानी अनाज मंडी में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
हादसे में अनमोल शर्मा, राजेश और निखिल भी वाहन में सवार थे। अनमोल और राजेश घायल हुए हैं, जबकि निखिल सुरक्षित बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय राजेश वाहन चला रहे थे। घटना के बाद डेराबस्सी शहर में शोक का माहौल है। सचिन और उनका परिवार स्थानीय रामलीला आयोजनों से भी लंबे समय से जुड़ा रहा है।
हादसे की घटना की तस्वीरें (इनोवा की क्षतिग्रस्त तस्वीरे और मृतकों की पुरानी तस्वीरे