फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना में बिजली के दो खंभे गिरे, 10 घंटे बाधित रही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के पुलिस चौकी एरिया में मंगलवार देर रात आई तेज आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया। अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं के कारण इलाके में दो बिजली के खंभे गिर गए। खंभे गिरते ही रात करीब 2 बजे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे हजारों परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ा। रात के समय बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उमस भरे मौसम में बिजली न होने के कारण लोग पूरी रात सो नहीं सके।
विज्ञापन

घरों में लगे इनवर्टर भी कुछ घंटों बाद जवाब दे गए, जिससे परेशानी और बढ़ गई। बिजली न होने के कारण कई घरों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई, क्योंकि मोटर नहीं चल सकी। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। गिरे हुए खंभों को दोबारा खड़ा करने का काम शुरू किया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास की बिजली पूरी तरह बंद रखी गई। करीब 10 घंटे बाद दोपहर लगभग 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आंधी एक प्राकृतिक घटना है, लेकिन लंबे समय तक बिजली बाधित रहना चिंता का विषय है। लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।


क्या खंभों की नींव है कमजोर?


बलटाना में आंधी के दौरान बिजली के खंभों का गिरना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर खंभों की नींव मजबूत होती, तो इतना नुकसान नहीं होता। विशेषज्ञों के अनुसार, खंभों की मजबूती उनकी नींव, इस्तेमाल किए गए मटेरियल और समय-समय पर होने वाले रखरखाव पर निर्भर करती है। यदि नींव कमजोर हो, जमीन ढीली हो या लंबे समय से जांच न हुई हो, तो तेज हवा या बारिश में खंभों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर पुराने खंभे बिना मरम्मत के ही इस्तेमाल हो रहे हैं, जिससे हल्की या मध्यम आंधी भी भारी पड़ सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विभाग समय रहते इनकी जांच करता है या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन




तेज आंधी के कारण दो खंभे गिर गए थे। सूचना मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया और दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। -आशीष यादव, जेई, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें