फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़-लुधियाना हाईवे पर नाके के दौरान दबोचे दो नशा तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़-लुधियाना हाईवे पर गांव भागोमाजरा के पास बने टोल प्लाजा के नजदीक सीआईए स्टाफ ने चेकिंग के लिए नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान दो व्यक्तियों को नशीले पाऊडर समेत काबू किया है। सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि एएसआई राकेश कुमार समेत पुलिस पार्टी खरड़-लुधियाना हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को चेकिंग के लिए रोका, जिसमें गगनदीप सिंह और नवदीप सिंह नाम के युवक सवार थे। जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से दो-दो ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें