फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीमाजरा में मृत मिली दो गाय, लोगों में रोष

Mon, 11 Apr 2016 10:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
शाहीमाजरा गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहीमाजरा गांव के सामने खाली जगह पर लगे गंदगी के ढेर के पास रविवार को दो गाय मृत मिलीं। जबकि दो गायों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे पार्षद अशोक झा समेत अन्य गांव निवासियों ने तुरंत गोशाला प्रबंधकों को मौके पर बुलाया और गायों का इलाज शुरू करवाया। इस मौके गांव निवासियों ने बताया कि इन गायों की मौत का कारण सफाई कर्मियों की हड़ताल है। क्योंकि पिछले दिनों सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों पर गाय कुछ न कुछ खाती रहती थीं। इससे दो गायों की मौत हो गई। इस घटना से इलाका निवासियों में रोष पाया जा रहा है। मौके पर गो मालिक भी पहुंच गए थे। गोशाला के संचालक भूपिंदर शर्मा ने तुरंत मौके पर पहुंच कर डाक्टरों की टीम को सूचित कर दोनों गायों का इलाज शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें