फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के दो मरीज ठीक हुए, नया संक्रमित नहीं आया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में बुधवार को राहत की खबर आई, क्योंकि एक भी मरीज कोरोना संक्रमण का शिकार नहीं हुआ। वहीं दो मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर घर लौट गए। डीसी ईशा कालिया ने बताया कि यह अधिकारियों की मेहनत का ही नतीजा है कि बुधवार को एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते रहें। अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। अभी तक जिले में 68,749 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 67,655 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। जिले में अभी तक 1068 लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं और अभी 26 मरीजों का इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें