फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो कोरोना संक्रमित मिले, सतर्क रहने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन यह साफ है कि संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ शांत पड़ा है। पहली संक्रमित मरीज एक 21 वर्षीय युवती है, जो उत्तर-प्रदेश की रहने वाली है। वह मोहाली में अपने रिश्तेदारों के यहां आई थी। खांसी-बुखार की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों ने कोरोना टेस्ट की सलाह दी, जिसमें वह पॉजिटिव मिली। दूसरा मामला मोहाली निवासी 35 वर्षीय पुरुष है। उन्हें बीते कुछ दिनों से सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत थी। अस्पताल में जांच कराई गई और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। दोनों मरीजों को अस्पताल से दवा देकर होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन


कोरोना एक सामान्य श्वसन संबंधी बीमारी है। अस्पताल में इसके लिए किसी विशेष प्रबंध की जरूरत नहीं पड़ रही है क्योंकि कभी भी इसकी तैयारियां पूरी तरह बंद नहीं की थीं। यह एक मौसमी संक्रमण की तरह है, जो हर साल आता-जाता रहता है। लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है, बस सावधानी और सतर्कता जरूरी है। - डॉ. हरमनदीप कौर, महामारी विशेषज्ञ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें