फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलौंगी में गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी में आदर्श नगर कॉलोनी के साथ खाली प्लाॅट में गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से बच्चों की मौत हो गई। गड्ढे में भरे पानी में 11 साल के आर्यन और 10 साल की बच्ची राधे अन्य बच्चों को देखकर नहाने लगे। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथ नहा रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आसपड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

दोनों बच्चों को बाहर निकालकर वे सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बलौंगी पुलिस के एसएचओ कुलवंत सिंह के अनुसार उन्हें साढ़े 5 बजे अस्पताल से बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। जांच के बाद दोनों बच्चों का शव सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। वीरवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
आर्यन मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। उसके पिता अजय कुमार ने बताया कि शाम को आर्यन घर से खेलने के लिए निकला था। वहीं, अनुराग ने बताया कि उसकी बेटी राधे घर के बाहर खड़ी थी। कुछ बच्चे आदर्श नगर कॉलोनी के साथ एक खाली प्लाॅट में गड्ढे में भरे बरसाती पानी में खेल रहे थे।
विज्ञापन

उन्हें देखकर आर्यन और राधे भी वहां नहाने चले गए। वह नहाते समय गहरे पानी की तरफ चले गए। आगे जाकर वह दलदल में फंस कर डूब गए। आर्यन की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने के बाद राधे की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें