फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किलो भुक्की सहित दो कैंटर चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर लैहली चौकी पुलिस ने शनिवार रात को दो कैंटर चालकों से 20 किलो भुक्की बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लैहली चौकी इंचार्ज एएसआई हरकेश सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शनिवार रात दो कैंटर गुजरात से हिमाचल, बद्दी की ओर भुक्की लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लैहली टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर उक्त कैंटरों को रोक कर उनकी तलाशी ली तो उसमें से 10-10 किलों भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने काबू किए गए कैंटर चालकों की पहचान सतीश खान, अश्वनी कुमार दोनों निवासी गांव लालड़ू के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों को रविवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों कैंटरों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें