मोहाली। बाइक सवार दो झपटमार फेज-4 में मंगलवार को अपने घर के बाहर खड़ी एक महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। महिला जगजीत कौर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बाइक सवार दो युवकों ने पार्क के सामने बाइक रोकी और थोड़ी देर बाद आए और घर के बाहर खड़ी बुजुर्ग महिला के पास आकर बाइक रोकी। इसी बीच पीछे की सीट पर बैठा युवक उतरकर महिला के पास गया और दोनों युवक उसकी चेन लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि वह शाम को अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी अचानक दो युवक बाइक पर आए और उसके गले से चेन खींचकर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पीसीआर टीम पहुंची। पुलिस ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। उनकी मांग है कि ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाए। संवाद