फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का लाइव वीडियो: मोहाली में फ्लाईओवर पर लगी वाहन की टक्कर, तीस फीट नीचे गिरे बाइक सवार, गंभीर

Tue, 04 Feb 2025 01:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

खरड़ की गुरुनानक कॉलोनी निवासी पंकज (28) और जींद के मूलनिवासी कृष (19) बाइक पर थे। खरड़ फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी जिसके बाद दोनों तीस फीट नीचे गिर गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद गिरे दो युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक खरड़ फ्लाईओवर से तीस फीट नीचे जा गिरे। जमीन पर गिरने से पहले दोनों बिजली की तारों में उलझ गए थे। नीचे गिरने की गति तेज होने के कारण तार भी टूट गए, हालांकि इससे दोनों के नीचे गिरने की गति कम हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खरड़ पुलिस ने बताया कि यह हादसा तहसील कार्यालय के पास फ्लाईओवर से नीचे गिरने से हुआ है।

विज्ञापन




हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान खरड़ की गुरुनानक कॉलोनी निवासी पंकज (28) और जींद के मूलनिवासी कृष (19) के रूप में हुई है। राहगीर गगन ने दोनों घायलों को खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। तीस फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों युवकों के शरीर में कई फ्रैक्चर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जहां कृष की हालत नाजुक बताई जा रही है। गिरने की घटना फ्लाईओवर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। डीएसपी करण संधू ने बताया कि हादसा दो दिन पहले हुआ था। हादसे की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

तारों में हुई स्पार्किंग

फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक जाम में फंसे कई लोगों ने दोनों युवकों को बिजली के तारों से टकराने के बाद पुल से नीचे गिरते हुए देखा। हादसे के समय स्पार्किंग ऐसी दिखी मानो बिजली गिरी हो, लेकिन ट्रैफिक जाम में खड़े यात्रियों को अहसास हुआ कि दो लोग पुल से गिर गए हैं। रोशनी तब चमकी जब गिरते हुए घायल सबसे पहले हाईटेंशन तार से टकराए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें