फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में 57,200 नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत जीरकपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को 57,200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी जसवीर सिंह तूर ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गश्त और नाकेबंदी की जा रही थी। एएसआई हरविंदर सिंह और उनकी टीम ने संदेह के आधार पर दो लोगों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह (43) और मंदीप सिंह मान (39) के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह गांव रूड़की, खरड़, मोहाली का निवासी है। मंदीप सिंह मान रंधावा रोड, खरड़, मोहाली का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



जब्त की गई खेप और जांच

आरोपियों के कब्जे से कुल 57,200 नशीली गोलियां जब्त की गईं। इनमें 56,000 लैमोटिल ब्रांड की और 1,200 अल्प्राजोलम की गोलियां शामिल हैं। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों के पिछले और अगले संपर्कों को खंगाल रही है। इसका उद्देश्य नशीली गोलियों के स्रोत और आगे की आपूर्ति का पता लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें