खरड़। पुलिस ने सन्नी एनक्लेव में नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को 22 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित (19) और विकास चावला (50) के रूप में हुई है। दोनों खरड़ के सन्नीं एनक्लेव के निवासी हैं। पुलिस पार्टी पिकाडिली मार्केट के पास गश्त कर रही थी। रात में दो संदिग्ध व्यक्ति बाजार की ओर आते दिखे। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की और लिफाफे फेंके। जांच में रोहित के पास से सात ग्राम और विकास चावला के पास से 15 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थों को जब्त कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।