फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी पुलिस ने 1500 ग्राम अफीम सहित दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार दो नशा तस्करों को 1500 ग्राम अफीम और 32 हजार रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों नशा तस्करों की पहचान प्रिंस पुत्र जसवंत सिंह निवासी फाजिल्का फिलहाल किराये पर शिवालिक एवेन्यू खरड़ निवासी और कुलदीप सिंह पुत्र बोहड़ सिंह निवासी गांव सामा खानपुर थाना अरनिया फाजिल्का के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। यहां से पुलिस की सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों तस्करों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई गुरदास सिंह और सहायक इंस्पेक्टर नरिंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर दोनों नशा तस्करों को काबू किया है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो नशा तस्कर एक कार में अंबाला की ओर से डेराबस्सी में अफीम की खेप लेकर आ रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने एक कार को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी ली तो कार सवार दो लोगों की जैकेट की जेब से 750-750 ग्राम अफीम और 32 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस को पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह अफीम यूपी से लेकर आ रहे थे और पंजाब में कई जगह पर बेचनी थी। साथ ही उन्होंने कबूला कि वह खुद अफीम का नशा करने के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें