लालड़ू। अंबाला-चडीगढ़ हाईवे पर स्थित झरमडी के निकट पुलिस ने दो व्यक्तियों को 1 किलो 250 ग्राम अफीम समेत काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान उमेश कुमार व हिमांशु कुमार निवासी मोहनपुर, जिला अलीगढ़, यूपी के तौर पर बताई है। पुलिस पार्टी झरमडी बैरियर के निकट वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंबाला की ओर से दो व्यक्ति पैदल आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर चलने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर जब उक्त व्यक्तियों को रोक कर उनके बैग की तलाशी ली तो बैग में से एक किलो 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।