फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला करने पर दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना में हुए झगड़े के दौरान युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के भाई मोहम्मद सावेज की शिकायत पर नवरत्न सिंह उर्फ गच्चू और उसके भाई बख्शीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बलटाना के सैणी विहार-2 निवासी मोहम्मद सावेज ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे वह अपने भाई मोहम्मद नहीम के साथ रविंदरा एनक्लेव कॉलोनी के पास एक स्टोर पर खड़ा था। इस दौरान नवरत्न ने मारपीट करना शुरू कर दी। इसे बाद हमलावर ने अपने भाई बख्शीश सिंह को बुला लिया, जिसने तेजधार चाकू से हमला कर दिया। लोगों के जमा होने पर आरोपी वहां से भाग निकले। घायल मोहम्मद नहीम को पंचकूला के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें