फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल और कारतूस सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। पुलिस ने दो लोगों को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ संजू निवासी वर्धमान कॉलोनी और राजदीप उर्फ बंटी निवासी गांव हलालपुर, जिला सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि अनिल और राजदीप काफी समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। इनके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में केस दर्ज हैं। पुलिस को जब सूचना मिली कि उक्त दोनों आरोपी इलाके में घूम रहे हैं जिसके बाद अधिकारियों को शहर में नाकाबंदी के निर्देश दिए और 13 जनवरी को अनिल और राजदीप साइकिल पर अंबाला की ओर से आ रहे थे जिन्हें पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो अनिल के कब्जे से 6 गोलियों से भरी एक 32 बोर की पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद हुए। जबकि राजदीप के कब्जे से 6 गोलियों से भरी 32 बोर की पिस्तौल के अलावा 4 कारतूस बरामद हुए।
कोट...
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उक्त पिस्तौल मोहाली में एक कोठी में चोरी की वारदात के दौरान हासिल किए हैं। इसको लेकर 2018 में अज्ञात आरोपियों खिलाफ केस दर्ज हैं। पिस्तौल की मदद से आरोपी मोहाली और चंडीगढ़ में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुखबीर सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें