फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कॉलेज-विश्वविद्यालयों के बाहर से दोपहिया वाहन चुराने वाले दो काबू

Wed, 10 May 2023 01:56 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज-विश्वविद्यालयों के बाहर से दोपहिया वाहन चुराने वाले दो काबू
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की
संवाद न्यूज एजेंसी

लांडरां/बनूड़। पुलिस ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से चोरी के आठ मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी युवकों की पहचान प्रिंस निवासी बिशनपुरा थाना जीरकपुर और जगजीत सिंह निवासी फेज-11 मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी राजपुरा सुरिंदर मोहन सिंह और थानाध्यक्ष बनूड़ इंस्पेक्टर किरपाल सिंह मोही ने बताया कि पुलिस पार्टी एएसआई हरजिंदर सिंह के साथ बनूड़-राजपुरा हाईवे पर गांव जांसला के पास गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि दो वाहन चोर मोटरसाइकिल पर राजपुरा से बनूड़ की ओर आ रहे है। इस पर जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ फतेहपुर गढ़ी टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की और मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोका और उनसे दस्तावेज मांगे तो वे नहीं दिखा पाए। जब दोनों युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनका मोटरसाइकिल चोरी का है। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की पार्किंग से डुप्लीकेट चाबियां लगाकर मोटरसाइकिल चुराते हैं और उन्हें कबाड़ में बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें