नयागांव। नगर परिषद ऑफिस के पास बीएसएनएल बॉक्स में लगी कॉपर की लाइन और मॉड्यूल काटकर चोरी करते दो लोगों को पकड़ा है। दोनों को पकड़कर 112 नंबर पर पंजाब पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन दोनाें चोरों को सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। नगर परिषद ऑफिस के पास बीएसएनल कंपनी का बॉक्स लगा है। उसके पास दो व्यक्ति छेड़खानी कर रहे थे। बीएसएनल की टीम क्षेत्र का सर्वे कर रही थी। जब कर्मचारियों ने पास जाकर देखा तो दोनों घबरा गए। थैले की तलाशी लेने पर उनके पास से बीएसएनल बॉक्स में लगी कॉपर की लाइन और मॉड्यूल मिले। धर्मवीर कुमार सुमन जेटीओ नॉर्थ डिविजन चंडीगढ़ बीएसएनल ऑफिस ने बताया कि सर्वे के दौरान दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है।