फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 30 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आईटी सिटी थाना पुलिस ने सेक्टर-82 स्थित मेडेलियन सोसायटी के पास नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलजीत सिंह उर्फ निक्का निवासी तरनतारन और रूप सिंह उर्फ गुरी निवासी फाजिल्का के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई की रात दोनों संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिसके बाद उन्हें पकड़कर तलाशी ली गई। कुलजीत से 20 ग्राम और रूप सिंह से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें