फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली मे बीस फीसदी कोविड मरीजों का रोजाना फोन से हाल जानना प्रशासन के लिए बना मुसीबत, कॉल ही नहीं उठाते

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों की उचित देखभाल के लिए जिला प्रशासन की तरफ से रोजाना आईवीआर सिस्टम से फोन कॉल की जाती हैं। साथ ही उनकी सेहत में सुधार संबंधी अपडेट लेकर उन्हें जरूरी सेवाएं मुहैया करवाई जाती हैं। लेकिन अब प्रशासन के सामने एक नई समस्या आ गई है, जिसमें करीब बीस फीसदी संक्रमित लोग आईवीआर नंबर को अनजान नंबर या भरोसे योग्य न समझकर उक्त कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने ऐसे लोगों से साफ कहा है कि आईवीआर सिस्टम से कोविड मरीजों को फोन नंबर 0172-6132106 से कॉल की जाती है। ऐसे में वह उक्त कॉल को स्पैम न दर्शाएं। क्योंकि इससे अन्य लोगों को नंबर की प्रमाणिकता पर संदेह पैदा होता है। इसके साथ ही यह आउटबाउंड कॉलिंग सुविधा है। जिसका मतलब है कि यहां से एक तरफ कॉल की जा सकती है। इस नंबर पर कॉल करने की कोई सुविधा नहीं है। वहीं, यदि जरूरत पड़ती है तो मरीज कोविड कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकता है।
डीसी ने बताया कि आईवीआर सिस्टम से शाम करीब 5 बजे कॉल्स की जाती हैं। अगर कोई मरीज कॉल नहीं उठाता है तो उसे शाम 6 बजे दोबारा कॉल की जाती है। इस दौरान भी कोई कॉल नहीं उठाता है तो 7 बजे दोबारा कॉल की जाती है। यह फोन कॉल्स 14 दिन के लिए होम क्वारंटी में रह रहे मरीजों को की जाती हैं। अगर किसी को डॉक्टरी सहायता की जरूरत होती है तो सिस्टम को रेड फ्लैग दर्शाना होता है। जिसके बाद डॉक्टर की टीम संपर्क करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता देें कि मोहाली जिले में नौ हजार से अधिक मरीज होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। यहां तक कि 97 फीसदी मरीज कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हो चके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें