फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: साढ़े बारह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के एक गांव में साढ़े बारह वर्षीय बच्ची से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। वह बच्ची को बिस्किट देने का लालच देकर घर से ले गया था। इस संबंध में बलौंगी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि एक नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी उनके घर आया और घर में खेल रही उनकी बच्ची को बिस्किट दिलाने की बात कहकर साथ ले गया। जब वह काफी देर नहीं आया तो वह बच्ची को ढूंढते हुए आरोपी के घर पहुंचे। देखा तो पड़ोसी का कमरा बंद था और लड़की के रोने की आवाज आ रही थी। जब दरवाजा खोला तो आरोपी नग्न अवस्था में लड़की को चुप करवा रहा था। बेटी पिता को देखकर रोती हुई उनके पास आई और बताया कि उसने दो-तीन बार पहले भी उससे दुष्कर्म किया है। वह जान से मारने की धमकी देकर बच्ची से दुष्कर्म करता था। इस पर पिता ने पुलिस में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें