मोहाली फेज-5 में सड़क धंसने से फंसा ट्रक जिसे जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया। -अमर उजाला
- फोटो : MOHALI
मोहाली। फेज-पांच में सड़क धंसने से रेत से भरा हुआ ट्रक फंस गया जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना फेज-पांच के मकान नंबर 1269 के सामने हुई। इलाका निवासी मदल लला बंसल, मुकुंद सिंह, बलबीर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले एक नामी टेलीफोन कंपनी की तरफ से इलाके में अडंरग्राउंड तार बिछाए गए थे। तार डालने के बाद सड़क को बढ़िया तरीके से नहीं बनाया गया था। कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी जिससे जमीन कमजोर हो गई थी। इसी बीच जब रेत से भरा ट्रक गुजरा तो सड़क धंस गई। कांग्रेसी नेता बलजीत कौर व गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्होंने सड़क धंसने संबंधी शिकायत जेई को फोन पर दे दी है।